• Latest
  • Trending
ग्रेनो प्राधिकरण ने सिंगल स्टोरी भवनों का किया ड्रा

ग्रेनो प्राधिकरण ने सिंगल स्टोरी भवनों का किया ड्रा

November 8, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेनो प्राधिकरण ने सिंगल स्टोरी भवनों का किया ड्रा

by Amir Khan
November 8, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेनो प्राधिकरण ने सिंगल स्टोरी भवनों का किया ड्रा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सिंगल स्टोरी भवनों व फ्लैटों की स्कीम के आवेदकों का ड्रा बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 77 सिंगल स्टोरी भवनों के लिए लगभग 2022 आवेदकों के बीच ड्रा कराया गया। आवेदकों के नामों की पर्ची स्कूली बच्चों से निकलवाई गई। जिन आवेदकों को ड्रा में नाम आ गया, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ड्रा की पूरी प्रक्रिया का फेसबुक व यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया। इन भवनों के लिए सफल आवेदकों के एकमुश्त भुगतान से प्राधिकरण को 50 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी होगी।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से फ्लैटों के लिए ड्रा किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 120 वर्ग मीटर आकार के 77 सिंगल स्टोरी भवनों, बहुमंजिला स्टोरी के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्टअप फ्लैटों की स्कीम 10 जुलाई को लांच की गई थी। 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। 2248 आवेदन आए हैं। दो चरणों में इनका ड्रा कराया जा रहा है। ड्रा के पहले दिन सेक्टर ज्यू टू व थ्री के 77 सिंगल स्टोरी भवनों का ड्रा कराया गया। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से ड्रा शुरू हुआ। इनमेें से 9 भवन किसानों को, 8 भवन उद्यमियों को, 3 वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के आवंटियों को और दो भवन दिव्यांगों को उनके लिए आरक्षित कोटे के मुताबिक आवंटित हुए। शेष भवन सामान्य श्रेणी के आवेदकों को आवंटित किए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में यह ड्रा प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस दौरान जीएम आरके देव, जीएम वित्त विनोद कुमार, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विशु राजा, मैनेजर केएम चौधरी, मैनेजर प्रिंसिका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे। ड्रा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। उन बच्चों ने ही आवेदकों के नामों व भूखंडों की पर्ची निकाली। इस पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई और लाइव प्रसारण भी किया गया। इन भवनों के सफल आवेदकों के एकमुश्त भुगतान करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लगभग 50 करोड रुपए से अधिक की आमदनी होगी।
एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी सफल आवेदकों को अब जल्द ही आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। उनको निर्धारित तिथि के अंदर एकमुश्त भुगतान करना होगा। इन सफल आवंटियों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना है। सिंगल स्टोरी भवनों के लिए आवेदन अधिक होने के कारण ड्रा में उन्हीं आवेदकों को शामिल किया जा सका। बृहस्पतिवार को बहुमंजिला स्टोरी और 189 बिल्टअप हाउसिंग के फ्लैटों का ड्रा होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary