• Latest
  • Trending
भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से दी शिकस्त, अय्यर-राहुल के शतक के बाद गेंदबाज़ों का कमाल; रोहित-कोहली ने भी झटके विकेट

भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से दी शिकस्त, अय्यर-राहुल के शतक के बाद गेंदबाज़ों का कमाल; रोहित-कोहली ने भी झटके विकेट

November 13, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से दी शिकस्त, अय्यर-राहुल के शतक के बाद गेंदबाज़ों का कमाल; रोहित-कोहली ने भी झटके विकेट

by Udit Goel
November 13, 2023
in खेल, मनोरंजन
0
भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से दी शिकस्त, अय्यर-राहुल के शतक के बाद गेंदबाज़ों का कमाल; रोहित-कोहली ने भी झटके विकेट

वर्ल्ड कप-2023 के लीग स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 160 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 250 रन ही बना पाई. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये लगातार 9वीं जीत है. 18 अंकों के साथ वो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय रही है. अब उसका सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है. 15 नवंबर को ये मैच खेला जाएगा.

टीम इंडिया की जीत के हीरे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर रहे. दोनों ने शानदार शतक जड़ा. राहुल ने 102 और अय्यर ने नाबाद 128 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रोहित शर्मा ने 61, शुभमन गिल ने 51, विराट कोहली ने 51 रन बनाए. गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह, सिराज, जडेजा और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए. कोहली और रोहित ने भी एक-एक विकेट लिया.

ऐसी रही भारतीय पारी

अंतिम 10 ओवर में भारतीय टीम ने 122 रन जोड़े जिससे वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बाद टूर्नामेंट में 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बनी.अय्यर का यह चौथा वनडे शतक और विश्व कप में पहली शतकीय पारी है. वह तब क्रीज पर उतरे जब गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 71 गेंद में 100 रन बना लिए थे और भारत बड़ा स्कोर बनाने की ओर बढ़ रहा था.

इस 28 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई और उन्हें राहुल के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला. अय्यर की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण उनका जोखिम से बचना रहा. वह स्पिन को आमतौर पर अच्छी तरह खेलते हैं लेकिन बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ उनकी कमजोरी दिखती है जिसे उनके स्ट्राइक रेट से बखूबी देखा जा सकता है.

अय्यर ने रोल्फ वान डर मर्व पर एक और दो रन बनाए जबकि आर्यन दत्त और तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरन और लोगान वान बीक को निशाना बनाया. वान मीकेरन पर तो उन्होंने लांग ऑन और कवर पर 80 मीटर के दो गगनदाई छक्के जड़े. उन्होंने तेज गेंदबाज बास डि लीडे पर मिड ऑफ में एक रन लेकर अपने 100 रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने महज 84 गेंद खेली.

राहुल अपनी पारी के शुरू में स्ट्राइक रोटेट करते हुए उनका अच्छा साथ निभा रहे थे, फिर उन्होंने वान मीकेरन पर मिड विकेट पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखाए और अपना सातवां वनडे शतक जड़ दिया. राहुल ने तेज गेंदबाज डि लीडे पर मिड विकेट पर लगातार दो छक्के जड़कर महज 62 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. यह वनडे विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी है.

अय्यर और राहुल के लिए रोहित, गिल और कोहली ने अर्धशतक जड़कर चीजें आसान कर दीं. चिन्नास्वामी की उछाल भरी पिच पर 24 वर्षीय गिल ने तेज गेंदबाज वान बीक और दत्त पर एक एक छक्के जमाए जिसमें से दूसरा छक्का स्टेडियम की छत पर गिरा.

रोहित ने क्रीज पर जमने में थोड़ा समय लिया क्योंकि वान बीक की गेंदों से वह थोड़े असहज दिखे. पर इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के गेंदबाजों को धुनना शुरू किया. पर दोनों के आउट होने से पहले विकेट की साझेदारी टूट गई, लेकिन फिर कोहली और अय्यर ने 66 गेंद में 71 रन की भागीदारी निभाई. कोहली अपने 50वें वनडे शतक की उपलब्धि को हासिल करने के लिए अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन वान डर मर्व ने उन्हें बोल्ड कर भारतीय प्रशंसकों की उम्मीद तोड़ दी.

Tags: Cricket World Cup 2023Icc World Cup 2023IND vs NEDODI World Cup 2023World Cup 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary