• Latest
  • Trending
कतर से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, 0-3 से गंवाया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर का दूसरा मुकाबला

कतर से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, 0-3 से गंवाया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर का दूसरा मुकाबला

November 22, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

कतर से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, 0-3 से गंवाया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर का दूसरा मुकाबला

by Udit Goel
November 22, 2023
in खेल, मनोरंजन
0
कतर से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, 0-3 से गंवाया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर का दूसरा मुकाबला

भुवनेश्वर: भारत को मंगलवार को 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर के अपने दूसरे मैच में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने ग्रुप ए के इस मुकाबले में कतर को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन मेहमान टीम ने यहां कलिंगा स्टेडियम में पूरे 90 मिनट तक दबदबा बनाए रखा. भारतीय टीम 2026 विश्व कप क्वालीफायर में अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ अगले साल 21 मार्च को दुशांबे (ताजिकिस्तान) में तटस्थ स्थल पर खेलेगी.

टीम ने अगर कुछ मौके गंवाए ना होते तो उनकी जीत का अंतर और बड़ा होता. कतर के लिए मुस्तफा तारेक मशाल (चौथे मिनट), अलमेओज अली (47वें मिनट) और यूसुफ अदुरिसाग (86वें मिनट) ने गोल किए. भारतीय टीम ने चार साल पहले कतर को उनके घरेलू मैदान में गोलरहित ड्रॉ पर रोका था. टीम उस मुकाबले से प्रेरणा लेकर मैदान पर उतरी थी लेकिन बमुश्किल गोल करने के कुछ मौके ही बना सकी.

पहले हाफ के अंत में भारत के पास दो मौके थे लेकिन टीम ने उन्हें गंवा दिया. क्वालीफायर के दूसरे दौर के अपने शुरुआती मुकाबले में 16 नवंबर को कुवैत को 1-0 से हराने वाली भारतीय टीम के पास ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में क्वालीफाई करने का मौका है.

मैच की शुरुआत में ही भारतीय रक्षापंक्ति की कलई खुल गई। टीम ने चौथे मिनट में ही एक गोल खा लिया. कॉर्नर से मिली किक पर कतर के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय बॉक्स के अंदर पास का आदान-प्रदान किया लेकिन घरेलू टीम का कोई भी डिफेंडर गेंद को छू नहीं सका। मशाल ने दाएं पैर से जमीनी किक लगाकर गोलकीपर अमरिंदर सिंह को छका कर टीम का खाता खोला। कोच स्टिमक ने अनुभवी गुरप्रीत सिंह संधू के स्थान पर अमरिंदर को मौका दिया था.

अकरम अफीफ ने इसके बाद तीन मौके गंवाए जिससे भारतीय टीम बड़े अंतर से पिछड़ने से बच गई. अफीफ दूसरे मिनट में गोल करने का आसान मौका गंवाने के बाद 14वें, 22वें और 26वें मिनट में टीम के गोल अंतर को बढ़ाने में चूक गए. इसके बाद मशाल के हेडर पर अमरिंदर ने शानदार बचाव किया.

हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने दो मौके बनाये जिसमें टीम दूसरे मौके पर करीब से बराबरी करने से चूक गई. उदांता सिंह और अनिरुद्ध थापा ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण दिखाते हुए लालेंगमाविया राल्टे को पास दिया लेकिन वह बॉक्स के किनारे से अपने शॉट को ठीक से लगाने में विफल रहे.

थापा ने इसके बाद एक और आसा. न मौका गंवाया. उन्हें गोल करने के लिए सिर्फ कतर के गोलकीपर मेशाल बार्शम को छकाना था लेकिन उनका प्रयास गोल पोस्ट के करीब से निकल गया.

भारतीय टीम ने पहले हाफ के आखिर में वापसी का दमखम दिखाया लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अलमेओज अली की गोल से टीम की बढ़त 2-0 हो गई. अली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8-1 की जीत में टीम के लिए चार गोल दागे थे.

मैच के 63वें मिनट में थापा की जगह मैदान में सहल अब्दुल समद उतरे। दो मिनट पास उनके पास टीम का खाता खोलने का मौका था लेकिन सुरेश सिंह के बनाये मौके को वह भुनाने में नाकाम रहे. मोहम्मद अलबयाती के क्रॉस पर अदुरिसाग ने मैच के 86वें मिनट में गोल कर कतर को 3-0 से आगे कर दिया.

Tags: Blue TigersFIFA 2026 World Cup QualifiersFIFA World Cup 2026 QualifierIndia Vs QatarIndia Vs Qatar FIFA World Cup 2026 QualifierIndia Vs Qatar Football

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary