• Latest
  • Trending
महाकुंभ 2025 : 30 नवंबर तक प्रयागराज की रोड्स होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं पर तेज गति से काम कर रहा पीडीए

महाकुंभ 2025 : 30 नवंबर तक प्रयागराज की रोड्स होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं पर तेज गति से काम कर रहा पीडीए

November 2, 2024
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

महाकुंभ 2025 : 30 नवंबर तक प्रयागराज की रोड्स होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं पर तेज गति से काम कर रहा पीडीए

by Amir Khan
November 2, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
महाकुंभ 2025 : 30 नवंबर तक प्रयागराज की रोड्स होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं पर तेज गति से काम कर रहा पीडीए

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूती का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

*31 परियोजनाएं 15 नवंबर तक पूरी होंगी*
महाकुंभ 2025 के स्वागत के लिए प्रयागराज पूरी तरह से तैयार हो रहा है। आगामी आयोजन को सुगम और स्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर पीडीए कुल 50 परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इनमें से 4 परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। महाकुंभ के शुभारंभ में अभी 70 दिनों से ज्यादा का समय है, जिसे देखते हुए पीडीए का उद्देश्य 31 परियोजनाओं को 15 नवंबर तक पूर्ण कर लेना है, जिससे जल्द से जल्द शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जा सके।

*30 नवंबर तक शेष परियोजनाओं के पूर्ण होने का लक्ष्य*
बाकी बची 15 परियोजनाओं को 30 नवंबर तक पूरा करने की योजना है। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, लाइटिंग, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। इससे शहर में यातायात सुगम होगा और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

*हनुमान मंदिर कॉरिडोर 10 दिसंबर तक होगा पूरा*
महाकुंभ के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हनुमान मंदिर कॉरिडोर का कार्य 10 दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कॉरिडोर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने से मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और सुगमता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

*समय पर पूरा होगा काम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

*वर्जन*
महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोड्स के चौंडीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अजीत कुमार सिंह, पीडीए सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary