• Latest
  • Trending
मणिपाल टाइगर्स ने पहली बार जीती लीजेंड्स क्रिकेट लीग, रैना की टीम को फाइनल में मिली शिकस्त

मणिपाल टाइगर्स ने पहली बार जीती लीजेंड्स क्रिकेट लीग, रैना की टीम को फाइनल में मिली शिकस्त

December 10, 2023
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

November 5, 2026
आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

November 5, 2026
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 3, 2026
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

October 30, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

October 28, 2026
आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

October 28, 2026
करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

October 28, 2026
ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

October 27, 2026
हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

October 24, 2026
ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में शुरू हुई एडवांस्ड अल्ट्रा-फास्ट MRI सुविधा

ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में शुरू हुई एडवांस्ड अल्ट्रा-फास्ट MRI सुविधा

October 23, 2026
प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

October 19, 2026
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
Friday, November 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मणिपाल टाइगर्स ने पहली बार जीती लीजेंड्स क्रिकेट लीग, रैना की टीम को फाइनल में मिली शिकस्त

by admin
December 10, 2023
in खेल, मनोरंजन
0
मणिपाल टाइगर्स ने पहली बार जीती लीजेंड्स क्रिकेट लीग, रैना की टीम को फाइनल में मिली शिकस्त

सूरत: रांची से शुरू रोमांचक सफर सूरत में धमाकेदार अंदाज में खत्म हुआ। छह टीमों के बीच जंग का अंजाम हरभजन सिंह की कप्तानी 5 विकेट की जीत पर खत्म हुआ। मैच में सुरेश रैना की कप्तानी वाली अरबनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश बल्लेबाज रिकी क्लार्क के ताबड़तोड़ नाबाद 80 रनों के बूते 5 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स टीम ने 19 ओवरों में 193 रन बनाते हुए सुरेश रैना की टीम के खिलाफ जीरदार 5 विकेट से जीत दिलाई। विनिंग टीम के लिए गुणारत्ने ने 29 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 ताबड़तोड़ छक्के लगाए।

पंकज सिंह ने मार्टिन गुप्टिल को जीरों पर किया आउट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सुरेश रैना की टीम की शुरुआत खराब रही। उसके ओपनर मार्टिन गुप्टिल को राजस्थान एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पंकज सिंह ने वॉल्टन के हाथों कैच आउट कराया। वह खाता नहीं खोल सके। लेकिन इसके बाद रिकी क्लार्क ने लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम के चारों ओर चौके-छक्के की बौछार करते हुए मणिपाल के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। दूसरी ओर हाल ही में शतक जड़ने वाले कैरेबियाई सूरमा ड्वेन स्मिथ को कैक्लनघन ने 21 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

फिर आया रिकी क्लार्क और गुरकीरत सिंह मान का तूफान

इसके बाद रिकी क्लार्क और गुरकीरत मान सिंह ने दोनों छोर से तूफानी बैटिंग शुरू की। गुरकीरत सिंह ने 36 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के के दम पर 64 रन ठोके तो ट्रेगो ने 6 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के उड़ाते हुए 17 रन ठोके। क्लार्क 52 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के के दम पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे। पंकज सिंह मणिपाल के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट झटके, जबकि थिसारा परेरा और मैक्लेंघन के नाम एक-एक विकेट रहा। टीम के कप्तान और सबसे बड़े सितारे सुरेश रैना बैटिंग करने नहीं उतरे।

मणिपाल टाइगर्स का तूफानी अंदाज में आगाज, फिर बिन्नी ने किए दो शिकार

अपेक्षाकृत छोटे लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में 188 रनों लक्ष्य छोटा दिख रहा था, लेकिन आसान नहीं था। मणिपाल टाइगर्स के लिए रॉबिन उथप्पा और चैडविक वॉल्टन ने तूफानी अंदाज में आगाज किया। दोनों ने 7.1 ओवरों में 71 रन ठोके। टीम के इसी स्कोर पर वॉल्टन का विकेट गिरा। उन्हें स्टुअर्ट बिन्नी ने 29 रनों पर पवेलियन भेज दिया। इसके एक रन बाद ही उथप्पा भी बिन्नी के शिकार बने। वह 27 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का के दम पर 40 रन बनाकर लौटे।

एंजिलो परेरा और गुणारत्ने ने पलट दिया पासा

इससे पहले की टाइगर्स संभलते शादाब जकाती ने अमित वर्मा को 8 रनों पर ड्वेन स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। यहां से एंजिलो परेरा और गणारत्ने ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। लग रहा था कि अब वह जीत जाएगी तो बिन्नी ने परेरा को 30 रनों के निजी स्कोर पर जेरोम टेलर के हाथों कैच आउट करा दिया। हालांकि, गुणारत्ने ने ऊंचे-ऊंचे छक्के लगाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। 18वें ओवर में गुणारत्ने ने पहले क्रिस एमपोफू को दो छक्के उड़ाए तो बाद में थिसारा परेरा ने 3 चौके ठोके। इस ओवर में कुल 24 रन बने। इन दोनों ने मिलकर मणिपाल को जीत भी दिला दी।

Tags: # Sportscricket newsLegends Cricket League 2023Legends League Cricket FinalLLC 2023 WinnerManipal TigersUrbanrisers Hyderabad vs Manipal Tigers

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!
  • आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary