• Latest
  • Trending
सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज : सीएम योगी

सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज : सीएम योगी

December 2, 2023
UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

September 26, 2026
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
Sunday, September 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज : सीएम योगी

by Amir Khan
December 2, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज है। अधिकांश दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं। ड्राइवर दक्ष या कुशल न हो, तब भी यह दुर्घटना होती हैं। सीएम ने चिंता जताते हुए एक-एक व्यक्ति की जान बचाने का आह्वान किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा व जनजागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना में दो वर्ष में 24 हजार से कम लोगों की मृत्यु हुई, जबकि सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष यूपी में 20-22 हजार लोगों की मौत होती है। थोड़े प्रयास से अमूल्य जान बचाई जा सकती है।

सीएम योगी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर 50 बस, 38 इंटरसेप्टर वाहन व 12 पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 4100 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के खाते में अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। यहां पर परिवहन विभाग व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ पांच ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट के ऑटोमेशन व संचालन के लिए एमओयू किया गया। वहीं सीएम के समक्ष महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए उप्र कौशल विकास मिशन व उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ भी समझौता ज्ञापन हुआ। सीएम ने यूपी की बेहतरीन ईवी पॉलिसी के बारे में भी बताया।

*कोरोना के समय अवर्णनीय है परिवहन विभाग की सेवा*
सीएम ने कहा कि परिवहन विभाग ट्रांसपोर्ट का प्रमुख माध्यम है। विभाग ने प्रयागराज कुंभ में बेहतरीन सेवा दी थी। पहली बार देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को कुंभ का वास्तविक अर्थ पता लगा, जब संगम से एक किमी. से कम दूरी तक परिवहन विभाग उन्हें पहुंचा रहा था। कोरोना में भी उप्र के 40 लाख कामगार व 60 लाख अन्य प्रदेशों के कामगारों को गंतव्य तक पहुंचाने में परिवहन विभाग की सेवा अवर्णनीय है। सीएम ने कहा कि आज जिन बसों का शुभारंभ किया गया है। इसका उपयोग एनसीआर रीजन में किया जाएगा।

*अब हर क्षेत्र में महिलाएं कर रहीं काम*
सीएम ने महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए उप्र कौशल विकास मिशन व उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ हुए एमओयू की चर्चा करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण देने का माध्यम बनेगा। स्वयंसेवी समूह की महिलाओं को इससे जुड़ने का अवसर मिलेगा। महिलाएं अब हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। परिवहन निगम ने पिछले दिनों अयोध्या में कार्यक्रम का आगाज किया था। यहां चालक व परिचालक की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली थी। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण के जरिए रोजगार के सृजन की संभावनाएं भी बनेंगी।

यूपी में दो लाख बसों की आवश्यकता
सीएम ने ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश रहे प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के समय में एक लाख ईवी बसों की आवश्यकता है। इसे गांव-गांव से जोड़ दें तो एक लाख अतिरिक्त बसों यानी की यूपी में कुल दो लाख से अधिक ईवी बसों की आवश्यकता होगी। इससे रोजगार सृजन के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एक करोड़ की बस खऱीदने पर 20 लाख रुपये सरकार दे रही है। इससे डीजल समेत अन्य खर्चों पर अंकुश लग जाएगा। सीएम ने आह्वान किया कि हर पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग मशीन स्थापित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, औद्योगिक व अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (परिवहन) वेंकटेश्वर लू, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट अफेयर्स) राहुल भारती व वाइस प्रेसिडेंट (सीएसआर) तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

10 लाभार्थियों को दिया चेक
सीएम ने कार्यक्रम में 10 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों यश त्रिपाठी, शक्ति स्वरूप सिन्हा, सौम्या शुक्ला, अनिल चौधरी, अनुराग सिंह, राजवंश प्रधान, अनिल गुप्ता, पूनम मेहरोत्रा, अनूप सिंह व स्मिता को चेक प्रदान किया।

पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व संचालन करेगी मारुति सुजुकी
परिवहन विभाग व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ पांच ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट के ऑटोमेशन व संचालन के लिए एमओयू किया गया। मारुति सुजुकी के साथ पांच जनपद गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा व प्रयागराज में सात वर्ष के संचालन के लिए यह एमओयू हुआ है। दो करोड़ रुपये प्रति सेंटर मारुति सुजुकी की तरफ से लगाया जाएगा। तीन वर्ष तक पांचों इंस्टीट्यूट का मेंटिनेंस भी कंपनी करेगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमें कुशल ड्राइवर और तकनीकी का बेहतर लाभ मिलेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा
  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary