• Latest
  • Trending
धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

March 7, 2024
UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

September 26, 2026
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
Saturday, September 26, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

by Amir Khan
March 7, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

*- नड्डा बोले- कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब का अपमान ही किया*

*- आगरा में आयोजित भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए शामिल जेपी नड्डा*

आगरा।* भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष को जेल और बेल यात्रा पर जाने दीजिए। आप कमल खिलाएं और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के सहारे भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने से अनुसूचित वर्ग के लोगों को वहां बसने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाने की बात कही।

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। जेपी नड्डा ने राजनीति में परिवारवाद पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी ने छात्रवृत्ति बढ़ाने का काम किया। छात्रों के रहने के लिए 173 करोड़ रुपए खर्च करके हॉस्टल बनाए गए। प्री-कोचिंग का हर साल 20 हजार छात्र फायदा उठा रहे हैं। मुद्रा योजना का लाभ उठाने में हमारे एससी के 18% भाई हैं। ये खुशी की बात है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि नेहरू जी ने खुद को भारत रत्न दिया। इंदिरा गांधी ने भी खुद को भारत रत्न दे डाला। लेकिन आंबेडकर जी को नहीं दिया। जब तक हमारी सरकार नहीं आई। हमारी सरकार में ही बाबा साहेब को भारत रत्न दिया। कांग्रेस तो बाबा साहेब का अपमान करती रही। उन्होंने कहा कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारतीय समाज का विकास होगा। ये हम हमेशा से कहते आए, इसी को मोदी जी ने आगे बढ़ाकर कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास…तभी समाज का विकास हो रहा है। कांग्रेस के सभी नारे समाज को खंडित करने वाले रहे हैं। जबकि बीजेपी के नारे सबको साथ लेकर चलने वाले रहे हैं। सबके विकास के हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के हमारे भाइयों- बहनों के लिए काम किए गए। ताकि वह मुख्यधारा में शामिल हो सके। लंबे समय में मैंने देखा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन चलाया। तब उन्होंने दलित भाइयों को कभी भी मानता की दृष्टि से नहीं देखा। हमेशा उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के तौर पर देखा। हमने उस वक्त भी कहा, जब हम सत्ता में नहीं थे कि जब तक आपको बराबरी की जगह नहीं देंगे, देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा
  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary