• Latest
  • Trending
नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

November 15, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

by Udit Goel
November 15, 2023
in राष्ट्रीय
0
नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

मुंबई: सहारा ग्रुप (Sahara Group) के प्रमुख और मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy Sahara) का मंगलवार देर रात निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली. सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा. यहां उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी. उनके परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं.

सहारा इंडिया परिवार ने बयान जारी किया- “सहारा इंडिया परिवार को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया है. सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे. मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारियों के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया. स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था.

उनकी क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी. सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.

अंतिम संस्कार के संबंध में विवरण उचित समय पर सूचित किया जाएगा.

सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम हमारे संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेंगे.”

बिहार के अररिया में हुआ जन्म, गोरखपुर में शुरू किया कारोबार

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ. कोलकाता में शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गोरखपुर के एक सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. सुब्रत रॉय ने अपना पहला कारोबार गोरखपुर से ही शुरू किया.

सुब्रतो रॉय पर चल रहा था पटना हाईकोर्ट में मामला

पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है. लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे, लेकिन बाद में सहाराश्री को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर तत्काल सुनवाई करते हुए रोक लगा दी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश

अदालत ने सुब्रतो रॉय के खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. इस मामले में सुब्रतो रॉय जमानत पर बाहर थे. वहीं, निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर सहारा इंडिया ने सेबी के पास रकम जमा कर देने का दावा किया था.

दरअसल, इस साल 29 मार्च को केंद्र सरकार ने कहा था कि सहारा की चार कॉपरेटिव सोसाइटी के 10 करोड़ निवेशकों को 9 महीने के अंदर-अंदर पैसा लौटा दिया जाएगा. फिर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5 हजार करोड़ रुपये केंद्रीय रजिस्ट्रार के खाते में ट्रांसफर करने और इस पैसे को सहारा ग्रुप ऑफ कॉपरेटिव सोसाइटीज के जमाकर्ताओं के बीच बांटने को कहा था. इसी आदेश के तहत सहकारिता मंत्रालय ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था.

अखिलेश यादव ने निधन पर जताया शोक

सुब्रतो रॉय सहारा के निधन पर समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया है. समाजवादी पार्टी ने X पर लिखा- “सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

अखिलेश यादव क्या बोले?

अखिलेश यादव ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि!

Tags: Sahara GroupSaharasri Subrata Roy Sahara Deathsubrata roySubrata Roy caseSubrata Roy deathSubrata Roy Passed Away

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary