ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन की बिजली से झुलसने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
दरअसल ग्रेटर नोएडा के जारचा का रहने वाला रवि बिजली विभाग में संविदा कर्मी था और वह बिजली घर पर लाइनमैन का काम करता था।सोमवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि दादरी की बालाजी एनक्लेव कालोनी में कोई फाल्ट हो गया है। इसके बाद वह उसे प को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंच गया बताया जा रहा है कि उसने शटडाउन लिया था और वह खंबे पर चढ़कर उसे फाल्ट को ठीक कर रहा था लेकिन इस दौरान अचानक से बिजली आ गई और जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया ।
काफी बुरी तरह से झुलसने के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
जैसे ही परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी लगी वह लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रवि के शव को एनएच 91 पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे ।परिजनों ने इस दौरान विद्युत विभाग पर लापरवाही की आरोप लगाए और कहा कि शटडाउन होने के बावजूद भी लाइट कैसे आ गई, यह बहुत बड़ी लापरवाही है और इसी के चलते रवि की जान चली गई ।
सूचना के बाद आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है, इस दौरान एनएच 91 पर काफी लंबा जाम लग गया।














