नोएडा में वोट चोरी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यकर्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालना चाह रहे थे सपा कार्यकर्ता। महामाया फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होने की थी कोशिश। महामाया पहुचने से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को किया डिटेन। ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के नेता आज वोट चोरी का विरोध करते हुए एक साइकिल यात्रा निकालने वाले थे। यह लोग ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक साइकिल से जाते और अपना विरोध जताते लेकिन उससे पहले ही ग्रेटर नोएडा में सपा नेताओं को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।














