• Latest
  • Trending
आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन

मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी : योगी आदित्यनाथ

December 3, 2023
UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा

September 26, 2026
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
Sunday, September 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी : योगी आदित्यनाथ

by Amir Khan
December 3, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन

लखनऊ। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली जीत बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है। सीएम ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं व सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

*’आपणो अग्रणी राजस्थान’ की चाह रखने वालों को दी बधाई*
राजस्थान की जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वीरभूमि राजस्थान में भाजपा की भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के संकल्प के प्रति राजस्थान के नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की चाह रखने वाले सभी राजस्थान वासियों को पुन: शुभकामनाएं।

*मध्य प्रदेश की विराट विजय पीएम के नेतृत्व के प्रति अटूट जनविश्वास पर मुहर*
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश में भाजपा के जीत की बधाई देते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि मध्य प्रदेश में विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है। डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित इस जीत की सभी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

*छत्तीसगढ़ की जीत को सेवा-सुशासन व विकास के लिए समर्पित बताया*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए छत्तीसगढ़ वासियों का हार्दिक अभिनंदन।

*तेलंगाना का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन को समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल बताया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने वाले ऊर्जावान तेलंगाना वासियों का अभिनंदन एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • UPITS 2026 के दूसरे दिन कारोबार में जबरदस्त उछाल, भारी जनसैलाब और ग्लोबल बायर्स की सक्रिय भागीदारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया UPITS का दौरा, टेक्नोलॉजी शोकेस का लिया जायजा
  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary