• Latest
  • Trending
एनटीपीसी दादरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 51वाँ एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह

एनटीपीसी दादरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 51वाँ एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह

November 7, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

एनटीपीसी दादरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 51वाँ एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह

by Udit Goel
November 7, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
एनटीपीसी दादरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 51वाँ एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह

ग्रेटर नोएडा । एनटीपीसी दादरी में 7 नवम्बर 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड का 51वाँ स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती महोत्सव) बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस स्वर्ण जयंती महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल आकाश गंगा अतिथि गृह परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके पश्चात समारोह का औपचारिक शुभारंभ एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह के प्रेरणादायी संदेश के प्रसारण के साथ हुआ। अपने संदेश में उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए सतत विकास और हरित ऊर्जा के मार्ग पर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

इसके पश्चात एनटीपीसी दादरी के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन पार्क में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका स्वागत श्री विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया। उनके अतिरिक्त, श्री ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी दादरी), श्रीमती के. दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज), सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, कर्मचारी, सीआईएसएफ कमांडेंट एवं जवान, जागृति समाज एवं यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, टाउनशिप स्कूलों तथा परियोजना प्रभावी क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र, साथ ही संविदा कर्मियों की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के साथ हुआ, जिसके पश्चात ध्वजारोहण एवं सीआईएसएफ द्वारा सलामी दी गई। टाउनशिप के डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। एनटीपीसी गीत एवं वंदे मातरम् के मधुर गायन से पूरा वातावरण संगठन भावना एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो उठा। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री चंद्रमौलि काशिना ने एनटीपीसी की पचास वर्षों की गौरवशाली यात्रा का स्मरण करते हुए उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी दादरी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों को सतत उत्कृष्टता की दिशा में प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया, जिनमें लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड्स, व्यावसायिक उत्कृष्टता सुझाव पुरस्कार तथा उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में केक कटिंग एवं एनटीपीसी के प्रतीक नीले और सफेद गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़कर इस स्मरणीय दिवस का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यालयों के छात्रों की उत्साही सहभागिता ने इस आयोजन को वास्तव में स्मरणीय, प्रेरणादायी एवं ऊर्जा से परिपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary