• Latest
  • Trending
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया संविधान दिवस

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया संविधान दिवस

November 26, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया संविधान दिवस

by Udit Goel
November 26, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा । संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर मुख्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मूल भावना भारत के संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जन-जन तक पहुंचाना एवं नागरिकों को लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अध्यापक, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा अध्यापकों को विशेष सम्मान प्रदान किया। सम्मानित व्यक्तियों को शॉल, एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिक, समाज को दिशा देने वाले शिक्षक और समाज सुधार में लगे कार्यकर्ता ही संविधान के वास्तविक संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार कार्यरत रहें।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने संविधान के ऐतिहासिक महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आज जब संविधान पर कई प्रकार की चुनौतियाँ दिख रही हैं, ऐसे समय में नागरिकों को इसके मूल स्वरूप को बचाने के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है। संविधान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की भूमिका, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखते हुए कांग्रेस संगठन की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरण अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

संविधान दिवस कार्यक्रम में उम्मीद संस्था के संयोजक डॉ० देवेंद्र नागर, महिला उन्नति संस्था के अध्यक्ष डॉ० राहुल वर्मा, अनिल भाटी, डॉ० रतनपाल सिंह,सूबेदार तेजराम नागर, सूबेदार जगदीश नागर, सूबेदार मामचंद, सूबेदार नरेंद्र छोंकर, हवलदार धर्मेंद्र नागर, सूबेदार हरी सिंह, सैनिक कल्याण बोर्ड के संयोजक हरबीर सिंह, एयरमैन ओमकार राणा, वारंट ऑफिसर महाराज सिंह, अध्यापिका कृतिका सिंह, धर्मवीर प्रधान आदि को शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary