• Latest
  • Trending
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र का हुआ आगाज, रौ० निखिल गर्ग बने नए अध्यक्ष

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र का हुआ आगाज, रौ० निखिल गर्ग बने नए अध्यक्ष

August 24, 2026
“बंजर धरा ने ओढ़ी हरित चुनरिया—‘श्री अरण्यम’ बना प्रकृति-संरक्षण और जनसंकल्प की अनुपम गाथा”

“बंजर धरा ने ओढ़ी हरित चुनरिया—‘श्री अरण्यम’ बना प्रकृति-संरक्षण और जनसंकल्प की अनुपम गाथा”

August 24, 2026
I Business Institute में ‘दीक्षांत: 2026’ का भव्य आयोजन

I Business Institute में ‘दीक्षांत: 2026’ का भव्य आयोजन

August 22, 2026
सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

August 21, 2026
अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर विजेता, केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्‍कृत

अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर विजेता, केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्‍कृत

August 21, 2026
जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

August 21, 2026
शाहपुर बड़ौली में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य-जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

शाहपुर बड़ौली में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य-जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

August 21, 2026
जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न थोक विक्रेता/डेरी से पनीर व खोया के 3 नमूने लिए

जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न थोक विक्रेता/डेरी से पनीर व खोया के 3 नमूने लिए

August 18, 2026
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने स्कूल ड्रेस व अल्मारी किया भेंट

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने स्कूल ड्रेस व अल्मारी किया भेंट

August 18, 2026
Wednesday, August 26, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, नि:शुल्क औषधियां एवं चश्मे वितरित

by Amir Khan
August 25, 2026
in हरियाणा
0
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बड़ौत। स्वर्गीय प्रोफेसर राजपाल सिंह तोमर की पुण्यस्मृति में ग्राम किशनपुर बराल में चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के मुख्य अतिथि बागपत के माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी ने शिविर का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आयोजकों के सेवा-समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर में ग्रामीणों के ऑक्सीजन स्तर, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। इसके साथ ही जनरल फिजिशियन द्वारा चिकित्सकीय परामर्श, महिला स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। नेत्र परीक्षण की भी समुचित व्यवस्था की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क औषधियां प्रदान की गईं, जबकि नेत्र परीक्षण कराने वाले पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोगों की रोकथाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनचर्या के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सामूहिक उत्तरदायित्व है। ऐसे शिविर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ. मनीष तोमर जी एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. गीतांजलि तोमर जी के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय दल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में डॉ. तरुण तोमर जी, डॉ. शश्या तोमर जी, डॉ. कपिल तोमर जी, डॉ. आर. के. चौधरी जी, डॉ. अखिलेश कुमार जी तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट अंकुर गुप्ता जी सहित चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को जनसुलभ बनाने, स्वास्थ्य-जागरूकता को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंदों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित यह शिविर सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण बना।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड
  • मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary