• Latest
  • Trending
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आई.आई.एम.टी. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आई.आई.एम.टी. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया

October 30, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Saturday, September 5, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आई.आई.एम.टी. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया

by Udit Goel
October 30, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आई.आई.एम.टी. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया

ग्रेटर नोएडा। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आई.आई.एम.टी. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा शक्ति सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास श्रीवास्तव (बाबा), दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर रहे।

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को अपनाने, नवाचार (Innovation) एवं स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा आज का भारत युवाओं की शक्ति पर गर्व करता है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह हमारे देश के पुनर्निर्माण का मार्ग है। जब भारत का युवा अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार से आगे बढ़ेगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया है — इसका अर्थ है कि हम अपने देश के संसाधनों, अपने उत्पादों और अपनी प्रतिभा पर विश्वास करें।
मैं आप सभी युवाओं से आह्वान करता हूँ कि अपने जीवन का लक्ष्य केवल नौकरी तक सीमित न रखें, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। भारत का भविष्य आप हैं, और आत्मनिर्भर भारत की आत्मा भी आप ही हैं।”  जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं के विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्य में अग्रणी रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने हर युवा को यह संदेश दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है।
आज देश में स्टार्टअप कल्चर, मेक इन इंडिया और डिजिटल क्रांति के माध्यम से युवा उद्यमिता को नया आयाम मिल रहा है।
ग्रेटर नोएडा जैसी जगह, जहाँ शिक्षा और उद्योग का संगम है, वहाँ के युवाओं को देश की प्रगति में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी युवाओं के हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा युवा हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारे युवा आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल को राष्ट्र सेवा में लगाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, रोजगार, और नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
मैं ग्रेटर नोएडा के सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें, अपने क्षेत्र की प्रगति में योगदान दें और भारत को विश्व गुरु बनाने के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

आई.आई.एम.टी. कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल जी का समापन संबोधन
आज का यह युवा सम्मेलन हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक अद्भुत स्रोत है। आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल सरकार की नीति नहीं, बल्कि हर भारतीय नागरिक का व्यक्तिगत संकल्प होना चाहिए।
आई.आई.एम.टी. कॉलेज सदैव इस दिशा में कार्यरत रहा है कि हमारे छात्र-छात्राएँ केवल शिक्षा प्राप्त न करें, बल्कि नवाचार, शोध और उद्यमिता की भावना से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर ने बताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान आज हर युवा के जीवन में दिशा देने वाला मंत्र है। हम सबका दायित्व है कि हम इस संकल्प को अपने जीवन में उतारें और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से देश की प्रगति में योगदान दें।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कहा की आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, आज का युवा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपने का आवाहन करें।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के गान और युवाओं के आत्मनिर्भर भारत के प्रति संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य आई आई एम टी कॉलेज डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, शक्ति रावल, बालेश्वर नागर, ऋषभ राज शर्मा, भगवत शर्मा, वसुंधरा झा अशोक रावल, बृजेश ठाकुर, आकाश सिंघल, हरिदत्त शर्मा, आदि के साथ सैकड़ों युवा , आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary