ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । सेंट्रल नोएडा पुलिस ने 121 लोगों के चेहरे पर मुस्कान बुलाई है। सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस सेल और सूरजपुर पुलिस ने 35 लाख रुपये कीमत के 121 गुम मोबाइल फोन बरामद किए है।यह सभी मोबाइल 2020 से 2026 मई के बीच मे मिले है।यह मोबाइल फोन CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मोबाइल ट्रेस किए गए। आज सभी मोबाइल फोन को एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने उनके मालिकों को सौंप दिया। इतने वर्षों बाद फोन पाकर लोगों के चेहरे पर अलग मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने नोएडा पुलिस की जमकर तारीफ की।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आज ऑपरेशन सहयोग के थी 121 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया है। यह मोबाइल फोन बस, ऑटो, मेट्रो और सार्वजनिक स्थानों पर गुम हुए थे।इन लोगों के द्वारा मोबाइल खोने के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी,तभी से लोग लगातार पुलिस के द्वारा इन मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस के माध्यम से लगातार ट्रेस किया गया। जैसे ही यह फोन ऑन हुए उसके बाद इनको बरामद किया गया।
आज 121 मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपए है।
आज जब लोगों को फोन मिले तो उन्होंने नोएडा पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें उमीद नहीं थी कि कभी उनका फोन मिल पाएगा लेकिन नोएडा पुलिस ने उनका फोन ढूंढ दिया ।
एडिशनल डीसीपी ने कहा कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा ।आज सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी। इन मोबाइल फोन में एक ऐसा भी फोन बरामद हुआ है, जो 2020 में गुम हुआ था लेकिन आज जब वह फोन उस व्यक्ति को मिला था उसे विश्वास नहीं हुआ और उसने पुलिस को जमकर तारीफ की ।














