• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा के छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा के छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28 लाख का जुर्माना

December 13, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा के छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28 लाख का जुर्माना

कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने की कार्रवाई

by Udit Goel
December 13, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा के छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 28.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीईओ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस के अंतर्गत अब 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों के परिसर में जाकर प्राधिकरण की विशेष टीम ने जांच की, जिनमें से छह बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कमी पाई गई, जिसके चलते उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

दरअसल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रेेटर नोएडा में स्वच्छता और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटरों और प्राधिकरण से संबद्ध फर्मों के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 कि अनुसार जिन बल्क वेस्ट जनरेटरों का क्षेत्रफल 5000 वर्ग मीटर से अधिक है या फिर प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा-कचरा उत्सर्जित कर रहे हैं। उनको अपने कूड़े का निस्तारण अपने परिसर में खुद से ही किया जाएगा। बल्क वेस्ट जनरेटर इसका पालन कर रहे हैं कि नहीं, यह परखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की तरफ से समिति गठित की गई। इस समिति में प्रधान महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक स्तर के 15 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। समिति ने अलग-अगल स्थनों पर कुल 19 बल्क वेस्ट जनरेटरों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कुछ बल्क वेस्ट जनरेटर कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं कर रहे। वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 का पालन नहीं कर रहे, जिसके चलते इन बल्क वेस्ट जनरेटरों पर पेनल्टी लगाई गई, जिनमें चेरी काउंटी पर 50,000 रुपये, अजनारा ली गार्डेन पर 2,01,600 रुपये, ला रेजीडेंसिया पर 8,06,400 रुपये, मेफेयर रेजीडेंसी पर 6,44,000 रुपये, वेदांतम रेडीकॉन पर 3,22,000 रुपये, और राधा स्काई गार्डेन पर 8,06,400 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। एसीईओ ने इन बल्क वेस्ट जनरेटरों को चेतावनी दी है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजेमेंट नीति-2016 के अनुसार सूखे-गीले कचरे को सेग्रिगेट कर निस्तारण करना आवष्यक है। ऐसा न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसीईओ ने सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, कूड़े को सेग्रिगेट कर परिसर में ही प्रोसेस करने की अपील की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary