ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) : नोएडा पुलिस को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना इकोटेक प्रथम की पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों (नाइजीरियाई मूल) को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 39.27 ग्राम क्रिस्टल MDMA और मेथाफेटामाइन (कोकीन/मैथाक्वालीन) ड्रग्स बरामद हुई है।
पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा स्कूटी (नंबर: DL 10 SW1176) भी जब्त की है।
शमशान घाट के पास चेकिंग के दौरान धरे गए
पुलिस के अनुसार इकोटेक प्रथम थाना पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में शमशान भूमि कट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो विदेशी नागरिकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित क्रिस्टल ड्रग्स और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:
1. एंथनी चिनवूबा उर्फ डेविड (उम्र 34 वर्ष): यह मूल रूप से अबुजा, नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में ‘नेचर वैली’ सोसाइटी (फ्लैट नंबर AC300) में रह रहा था।
2. अमोस मूसा उर्फ लकी (उम्र 30 वर्ष): यह भी नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित ‘सॉलिटेरियन सिटी’ में रह रहा था।














