ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं विधि मंत्री श्री गौरव गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र पलवल (हरियाणा) पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने श्री गौरव गौतम का शॉल, पगड़ी एवं पुष्पमाला से सम्मान किया तथा उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की उपाध्यक्ष पंडित सुनील तुगलपुरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा, मण्डल मंत्री विपिन शर्मा (बिसरख मण्डल) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राकेश पांडे शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री गौरव गौतम के सार्वजनिक जीवन, खेलों के विकास, युवा सशक्तिकरण तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।














