• Latest
  • Trending
गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का आया पहला रिएक्शन, बोले- न भूलने वाला सफर…

गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का आया पहला रिएक्शन, बोले- न भूलने वाला सफर…

November 28, 2023
एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

August 15, 2026
अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

August 15, 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

August 15, 2026
तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

August 12, 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

August 12, 2026
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
Sunday, August 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का आया पहला रिएक्शन, बोले- न भूलने वाला सफर…

by Udit Goel
November 28, 2023
in खेल, मनोरंजन
0
गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का आया पहला रिएक्शन, बोले- न भूलने वाला सफर…

हार्दिक पंड्या अब आईपीएल में अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखेंगे. पंड्या की मुंबई वापसी हो गई है. दो साल गुजरात टाइटंस के साथ बिताने और कप्तानी करने के बाद पंड्या ने मुंबई इंडियंस में लौटना चाहा और उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई. आईपीएल के अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन और कुछ को रिलीज किया है. पंड्या गुजरात से ट्रेड होकर मुंबई आए हैं. ये आधिकारिक ऐलान सोमवार को हुआ और अपनी पुरानी टीम में लौटने के बाद पंड्या का पहला रिएक्शन सामने आया है जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं.

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर थी. लेकिन पंड्या का नाम तब तक गुजरात द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में था. इससे पहले हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि पंड्या की मुंबई वापसी होगी, लेकिन जब गुजरात की रिटेन लिस्ट सामने आई और उसमें पंड्या् का नाम दिखा तो सभी हैरान रह गए. एक दिन बाद सोमवार को दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने ये साफ कर दिया कि पंड्या अब मुंबई का हिस्सा हैं.

उम्मीद है मिलेगा समर्थन

मुंबई ने हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद उनका एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इसमें पंड्या काफी खुश नजर आ रहे हैं. वह इस वीडियो में कह रहे हैं कि वह अपने पुराने साथी रोहित, बुमराह, सूर्यकुमार, पोलार्ड के साथ दोबारा खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में वापसी कई मायनों में उनके लिए काफी विशेष है क्योंकि यहीं से उनका आईपीएल सफर शुरू हुआ था. पंड्या ने कहा कि वह अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह वहीं लौटकर आ गए हैं जहां उनका सफर शुरू हुआ था और जहां से उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया. इस वीडियो में हार्दिक ने मुंबई टीम के मालिक अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया. पंड्या ने उम्मीद जताई है कि मुंबई के फैंस जिन्हें पलटन नाम से जाना जाता है वह एक बार फिर उन्हें सपोर्ट करेंगे जैसा पहले करते थे. वह एक तरह से पलटन से मदद मांग रहे हैं कि वापसी में उन्हें सपोर्ट किया जाए.

चार बने चैंपियन

हार्दिक 2015 में पहली बार 10 लाख की बेस प्राइस में मुंबई में आए थे. यहां से उनका जो सफर शुरू हुआ वो देखने लायक है. वह आज के समय में टीम इंडिया के बड़े स्टार हैं. दो साल पहले मुंबई ने पंड्या को रिटेन नहीं किया था और तब नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस ने पंड्या को अपने साथ जोड़ा था. पंड्या ने पहले ही सीजन में 2022 में गुजरात को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था और 2023 में टीम को फाइनल में ले गए थे. इससे पहले वह मुंबई के साथ चार बार खिताब जीत चुके थे. मुंबई के साथ पंड्या ने 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब जीते थे.

Tags: # Indian premier leagueGujarat TitansHardik pandyaIPL 2024Mumbai Indians

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
  • अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
  • सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary