ग्रेटर नोएडा:- नोएडा के गांव कोंडली बांगर, सैक्टर 149 निवासी तरुण भाटी के सुपुत्र हर्षित भाटी को इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ब्रांच में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और उन्हें बधाई प्रेषित की ।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि साधारण किसान पृष्ठभूमि से आने वाले हर्षित भाटी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन हुआ है और उनकी इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासी उत्साही गौरवान्वित हैं। हर्षित भाटी कड़ी मेहनत से मिली सफलता से सभी छात्रों को सीखना चाहिए। इस मौके पर कपिल ननका सैफी, असगर सैफी, राजेश बैसला, सलीम सैफी, मोबिन सैफी, बिला सैफी, अरबाज भाई, शकील ननका, इशाक सैफी, इनता सैफी, लक्की पंडित आदि मौजूद रहे।














