ग्रेटर नोएडा/बिसरख। एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (ईएमसीटी) की टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक, बिसरख में वंचित बच्चों के साथ क्रिसमस दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यह कार्यक्रम खुशियों और अपनापन से भरा रहा।
कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज़ के आने से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने सांता के साथ खूब मस्ती की, उनके साथ खेल-कूद किया और उन्हें अपनी शुभकामनाओं की चिट्ठियाँ और कार्ड सौपे। इस अवसर पर बच्चों ने सांता क्लॉज़ से अपनी विश लिस्ट भी साझा की, जिसमें उनके छोटे-छोटे सपने और मासूम इच्छाएँ साफ झलकती रहीं। सांता को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ईएमसीटी की टीम द्वारा बच्चों को मिठाइयाँ, चॉकलेट्स और कुकीज़ वितरित की गईं। इसके साथ ही बच्चों के लिए क्रिसमस कार्ड बनाने और डेकोरेशन से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कल्पनाशक्ति से सुंदर रचनाएँ तैयार कीं।
इस अवसर पर ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि ने कहा कि बच्चों द्वारा साझा की गई विश लिस्ट को पूरा करने का संस्था हर संभव प्रयास करेगी, ताकि उनके सपनों को नई उड़ान मिल सके। बच्चो ने अपनी छोटी छोटी खुशिया जाहिर करी है।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक, बिसरख के प्रधानाचार्य इकरार अहमद, अध्यापिका सरोज मौर्य, तथा ईएमसीटी सदस्य— सरिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव और अमित गिरी भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
धन्यवाद
रश्मि पांडेय














