• Latest
  • Trending
नोएडा पुलिस ने स्कूल- कॉलेज में छात्रों को नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

नोएडा पुलिस ने स्कूल- कॉलेज में छात्रों को नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

January 6, 2024
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

नोएडा पुलिस ने स्कूल- कॉलेज में छात्रों को नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

by Amir Khan
January 6, 2024
in नोएडा
0
नोएडा पुलिस ने स्कूल- कॉलेज में छात्रों को नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

नोएडा। थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी व नोएडा-दिल्ली स्थित अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्र / छात्राओं तथा आस-पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश । नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र सहित 5 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार जिनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व विदेशी मादक पदार्थ जिनकी अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10-12 लाख रूपये, 7 अदद मोबाइल फोन, 1 इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा तथा नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई व डिलीवरी में प्रयोग की जाने वाली 1 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एमिटी यूनिवर्सिटी, अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्र/छात्राओं व आस-पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुये नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को थाना सेक्टर 126 क्षेत्र अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी कट के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व विदेशी मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शिलाँग गाँजा वजन करीब 12 किलो 700 ग्राम, 90 ग्राम चरस, 05 ग्राम विदेशी गाँजा OG जिनकी अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10-15 लाख रूपये है, 05 मोबाइल फोन, 01 लैपटाप तथा मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयुक्त किये जाने वाली 01 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी भी उक्त अभियुक्तों के कब्जे से बरामद कर सीज किये गये हैं।

अपराध करने का तरीकाः
उपरोक्त अभियुक्त नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी व नोएडा में स्थित अन्य स्कूल/कॉलेजो व आस पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थों की सप्लायी करते हैं जिनमें गैंग का सरगना सचिन है जो मध्यप्रदेश से चिन्टू नाम के व्यक्ति से शिलांग गाँजा को मंगाता है जिसकी बाजार में कीमत 90 हजार रूपये प्रति किलो है। इस गैंग का पकडा गया सदस्य सागर दिल्ली यूनिवर्सिटी से PASS OUT छात्र है जो SNAPCHAT, TELEGRAM, WHATSAPP व अन्य सोशल मीडिया प्लैटफार्मों के माध्यम से अलग-अलग यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्रों से जुडा रहता है तथा डिमांड के अनुसार मादक पदार्थों की डिलीवरी व सप्लायी कराता है। मादक पदार्थों की डिलीवरी व सप्लायी के लिये इस गैंग ने अपने स्वयं के राइडर रखे हुये है।

अभियुक्त सागर भट्ट व निशान्त मादक पदार्थों की डिलीवरी व सप्लायी हेतु राइडर का भी काम करते है तथा ये लोग मादक पदार्थों की सप्लायी हेतु PORTER एप्प का भी प्रयोग करते है। अभियुक्त चेतन एमिटी यूनिवर्सिटी का होटल मैनेजमेन्ट कोर्स का चतुर्थ वर्ष का छात्र है जो विदेशी ड्रग्स OG व चरस खरीदकर एमिटी यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को मादक पदार्थ बेचता है। पकडे गये अभियुक्तगण के मोबाइल फोनों से काफी अधिक संख्या में छात्रों के मोबाइल नंबर व मादक पदार्थों की डिलीवरी व सप्लायी से संबंधित चैटस भी प्राप्त हुयी है। अभियुक्तगण काफी शातिर किस्म के अपराधी है जो पुलिस की नजर में आने से बचने के लिये गाँजा, चरस, ओ.जी. एवं अन्य मादक पदार्थों को FLIPKART, AMAZON, MISHO जैसी कंपनीयों की रैपर पैकिंग में छोटे-छोटे PARCEL के रूप में बेचते है। अभियुक्तगण के कब्जे से OG एक विदेशी गाँजा है जिसकी मादकता भारतीय गांजे से काफी अधिक होती है जिस कारण ये काफी डिमांड में रहता है जिसके प्रत्येक पैकेट को ये लोग 7-8 हजार रूपये में बेचते है तथा शिलाँग गाँजा पूर्ण रूप से AIR CONDITIONER में उगाया जाता है जिस कारण यह भी काफी डिमांड में रहता है जिसके प्रत्येक पैकेट को ये लोग 4-5 हजार रूपये में बेचते है। यह गिरोह नोएडा में AMITY UNIVERSITY, व अन्य शैक्षणिक संस्थानों, पी.जी., होस्टल आदि जगहों पर छात्र/छात्राओं को मादक पदार्थों की सप्लायी करते है। अभियुक्त सागर मूलतः नेपाल का रहने वाला है और इसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढाई की है। अभियुक्त सचिन मूलतः मैनपुरी व हर्ष मूलतः बिहार का रहने वाला है जिन्होंने ITI संबंधित टैकनिकल कोर्स की पढाई की है। अभियुक्तगण के द्वारा एक अलग कमरा किराये पर लेकर मादक पदार्थों को FLIPKART, AMAZON, MISHO जैसी कंपनीयों की रैपर पैकिंग में छोटे-छोटे PARCEL के रूप में पैक किया जाता था जिस कमरे को पुलिस द्वारा सील किया गया है । अभियुक्तगण के पूछताछ पर मादक पदार्थों की सप्लायी करने वाले एक अन्य व्यक्ति अनित सोम का नाम भी प्रकाश में आया है । अभियुक्तगण चिन्टू व अनित सोम की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.सागर पुत्र शैलेन्द्र कुमार भट्ट निवासी ग्राम लहान जिला सिरहा नेपाल -हालपता ग्राम नगली थाना एक्सप्रेसवे जिला गौतमबुद्धनगर

2. निशान्त पुत्र यशवन्त निवासी ग्राम बरैहता थाना कल्यानपुर जिला समस्तीपुर बिहार हालपता-अक्षरधाम कालौनी पुस्ता रोड़ निकट ककराला पुलिस चौकी थाना फेस-2 जिला गौतमबुद्ध नगर

3. सचिन कुमार पुत्र नरेश चन्द्र निवासी ग्राम माचल थाना करहल जिला मैनपुरी हालपता ग्राम निठारी थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर

4. हर्ष झा पुत्र दुर्गाकान्त निवासी ग्राम गोशारी थाना बसनाई जिला सहरसा बिहार हाल पता ग्राम निठारी थाना सेक्टर 20 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर

5. चेतन अदलका पुत्र कमल अदलका निवासी म0नं0 372/3 बागकरेखान किशनगंज थाना सराय जिला रोहिणी दिल्ली

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*
1.मु0अं0सं0-004/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सागर आदि 05 नफर अभियुक्तगण थाना सेक्टर-126, नोएडा।

*आपराधिक इतिहास का विवरणः*
1.मु0अं0सं0-004/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सागर आदि 05 नफर अभियुक्तगण थाना सेक्टर-126, नोएडा ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरणः*
1. अवैध गाँजा वजन करीब 12 किलो 700 ग्राम
2. अवैध चरस वजन करीब 250 ग्राम
3. अवैध विदेशी ड्रग्स ओ0जी वजन करीब 60 ग्राम
4. 07 अदद मोबाइल फोन जिनमें WHATSAPP/TELEGRAM/SNAPCHAT आदि के माध्यम से अभियुक्तगण द्वारा छात्रों / क्लाईन्टों को मादक पदार्थ की आन डिमांड डिलीवरी की जा रही थी।
5. 01 अदद लैपटाप
6. मादक पदार्थों की डिलीवरी / सप्लायी में प्रयुक्त 01 अदद मो0सा0 नं0- यू0पी0 16 सी0जे0 4229
7. मादक पदार्थों की डिलीवरी / सप्लायी में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी नं0- यू0पी0 16 सीएक्स 4014

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary