• Latest
  • Trending
रूस में ‘फिर एक बार, पुतिन सरकार’, पांचवीं बार राष्ट्रपति बनेंगे पूर्व KGB ऑफिसर

रूस में ‘फिर एक बार, पुतिन सरकार’, पांचवीं बार राष्ट्रपति बनेंगे पूर्व KGB ऑफिसर

December 9, 2023
एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

August 15, 2026
अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

August 15, 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

August 15, 2026
तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

ग्रेटर नोएडा में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

August 14, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

August 12, 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

August 12, 2026
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
Sunday, August 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

रूस में ‘फिर एक बार, पुतिन सरकार’, पांचवीं बार राष्ट्रपति बनेंगे पूर्व KGB ऑफिसर

by Udit Goel
December 9, 2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
रूस में ‘फिर एक बार, पुतिन सरकार’, पांचवीं बार राष्ट्रपति बनेंगे पूर्व KGB ऑफिसर

मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में एक बार फिर से अपनी दावेदारी ठोकने जा रहे हैं। रूसी सांसदों ने 17 मार्च 2024 को चुनाव की डेट तय की है। पुतिन ने पूरे रूस में अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर रखा हुआ है और यह वजह है कि इस चुनाव में उनका जीतना लगभग तय है। केजीबी के एजेंट रह चुके पुतिन अगर फिर से चुनाव जीतते हैं तो वह पांचवीं बार इस पद को संभालेंगे। पुतिन अभी 71 साल के हैं और रूसी संविधान में किए गए बदलाव के मुताबिक वह अभी साल 2036 तक सत्‍ता में बने रह सकते हैं। इस तरह से पुतिन अभी एक और बार चुनाव लड़ सकते हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि पुतिन के लिए साल 2024 बहुत खास होने जा रहा है और यूक्रेन से उन्‍हें गुड न्‍यूज भी मिल सकती है।

रूस में जब चुनाव होने वाले हैं तब वहां पुतिन के सारे विरोधी या तो जेल में हैं या विदेश में रहने को मजबूर हैं। पुतिन ऐसे समय पर फिर से राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं जब रूस यूक्रेन के युद्ध में फंसा हुआ है। वहीं विश्‍लेषकों का मानना है कि पुतिन के लिए साल 2024 फिर से राष्‍ट्रपति बनने के अलावा कई और खुशियां ला सकता है। विश्‍लेषक मृत्युंजय राय का कहना है कि अमेरिका के हालात को देखकर आज पुतिन बहुत खुश हो रहे होंगे। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन को हथियार और पैसा देने पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है। अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को 111 अरब डॉलर का फंड दिया है और आगे वह नहीं दे पाता है तो उसके लिए रूस से लड़ना मुश्किल हो जाएगा।

यूक्रेन युद्ध से किनारा कर सकते हैं ट्रंप

मृत्युंजय राय कहते हैं कि इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रही जंग के कारण भी दुनिया का ध्‍यान यूक्रेन से हट गया है जो पुतिन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर अमेरिका में होने वाले चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप जीतते हैं तो यूक्रेन की मुसीबत और ज्‍यादा बढ़ जाएगी। अमेरिका में बाइडन की लोकप्रियता कम हो रही है। ट्रंप नहीं चाहते हैं कि रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को पैसा दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो यूरोप के नाटो देशों के साथ अमेरिका की एकजुटता खत्‍म हो सकती है।

उन्‍होंने कहा कि इस मतभेद को देखते हुए रूस को लग रहा है कि वह यूक्रेन पर विजय हासिल कर सकता है। पुतिन ने विदेशी दौरे किए हैं और उत्‍तर कोरिया तथा ईरान से बड़े पैमाने पर हथियार और ड्रोन भी हासिल किया है। पुतिन बड़े पैमाने पर विकासशील देशों और गरीब देशों को अपने पाले में लाने में भी कामयाब रहे हैं। यूक्रेन की जंग का एक अहम पहलू यह है कि जो लंबे समय लड़ेगा वही जीत हासिल करेगा। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह युद्ध लंबा चल सकता है और साल 2024 में पुतिन का रूस यूक्रेन पर भारी पड़ सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
  • अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
  • सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary