• Latest
  • Trending
कल उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM मोदी, वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

कल उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM मोदी, वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

December 7, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

कल उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM मोदी, वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

by Udit Goel
December 7, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
कल उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM मोदी, वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन करने पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियों को पूरा कराया गया है। इस समिट में टाटा ग्रुप, अंबानी, अडानी के साथ-साथ लंदन, दुबई और अन्य कई देशों के निवेशक आएंगे। देहरादून के एफआरआई में आयोजित इस समिट को सफल बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार काम कर रहे हैं। पिछले एक साल से इन्वेस्टर समिट के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। पिछले चार महीने में सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों और अधिकारियों ने निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश की। उनकी मेहनत का नतीजा है कि प्रदेश को अब तक ढाई लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। धामी सरकार इस आंकड़े को बढ़ाने में जुटी है। सरकार की कोशिश निवेशकों को लाकर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के विस्तार की है।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई तैयारियां की जा रही हैं। 8 और 9 दिसंबर को वन अनुसंधान संस्थान में सामान्य दिनों की तरह पर्यटकों को इंट्री नहीं मिलेगी। एफआरआई में दोनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक केवल समिट के प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा। यहां काम करने वाले लोगों को प्रवेश के लिए पहचान पत्र जारी किया गया है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के रूट परिवर्तित किए हैं। इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। आयोजन स्थान एफआरआई से लगे जीएमएस रोड, चकराता रोड और कैंट रोड का प्रयोग न करने की अपील की गई है।

इन्वेस्टर समिट में करीब 3 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने आएंगे। कार्यक्रम के लिए वे सुबह 10:20 बजे देरादून पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम धामी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में देश के 6 प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन होगा। वे उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर विजन रखेंगे। समिट में गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, बाबा रामदेव समेत अन्य का संबोधन होगा। सुबह 11:34 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। वे उद्योगपतियों से प्रदेश में बढ़ रही संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। पहले दिन इन्वेस्टर समिट में कुल चार सत्र होंगे। उद्योग, ऑटो, फार्मा और शिक्षा के क्षेत्र में सेशन होगा। इसके साथ-साथ्ज्ञ स्वास्थ्य और रियल एस्टेट सेक्टर पर आधारित 4 सत्र होंगे।

पार्किंग स्थल का भी निर्धारण

आयोजन स्थल के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है। प्रशासन की ओर से आम लोगों को शहर में निकलने से पहले रूट प्लान देखने की सलाह दी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए बिजली विभाग के पिटबुल ने कमर कस ली है। एफआरआई में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार जांच की जा रही है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर तीन घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया है।

रूट डायवर्जन प्लान

  • विकास नगर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • प्रेम नगर होते हुए शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को प्रेम नगर बाजार से दारू चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • प्रेम नगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले ट्रैफिक को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
  • आईएसबीटी से रिस्पाना की ओर आने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • हरिद्वार की ओर से आने वाली भारी वाहन को लालतप्पड़ और हरीवाला में रोका जाएगा।

निवेशकों को लुभाने में कामयाबी

उत्तराखंड सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की है। पहाड़ी राज्य में निवेशकों को बेहतर कनेक्टिविटी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का हवाला देकर आकर्षित किया गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक देहरादून और उधमसिंह नगर में 2200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। वहीं, चमोली में 1.95 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव आया है। धामी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अभ्ज्ञी तक दुबई में 15 हजार 475 करोड़, बेंगलुरु में 460 करोड़, यूके में 1250 करोड़, चेन्नई में 1015 करोड़, दिल्ली में 26 हजार 575 करोड़, अहमदाबाद में 24 हजार करोड़, मुंबई में 30 हजार 200 करोड़, रुद्रपुर में 27 हजार 476 करोड़, हरिद्वार में 37 हजार 820 करोड़, एनर्जी कॉन्क्लेव में 40 हजार 423 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में 27 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।

Tags: # Dehradun News# pm modi# uttarakhand newsGlobal Investors SummitInaugurate

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary