• Latest
  • Trending
25 वर्षों की सफल यात्रा के दौरान रिकॉर्ड बिक्री, भारी भीड़भाड़ और खरीदारी के साथ संपन्न हुआ सरस मेला

25 वर्षों की सफल यात्रा के दौरान रिकॉर्ड बिक्री, भारी भीड़भाड़ और खरीदारी के साथ संपन्न हुआ सरस मेला

March 4, 2024
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

25 वर्षों की सफल यात्रा के दौरान रिकॉर्ड बिक्री, भारी भीड़भाड़ और खरीदारी के साथ संपन्न हुआ सरस मेला

13 करोड़ का आंकड़ा पार कर सरस मेला-2024 ने नोएडा हाट में रचा इतिहास

by Amir Khan
March 4, 2024
in नोएडा
0
25 वर्षों की सफल यात्रा के दौरान रिकॉर्ड बिक्री, भारी भीड़भाड़ और खरीदारी के साथ संपन्न हुआ सरस मेला

नोएडा सैक्टर-33 ए स्थित नोएडा हाट में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा समर्थित सरस मेले के अंतिम दिन सोमवार को भारी संख्या में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ा, जहां एक ओर लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखा। केंद्र सरकार का चौथा सरस आजीविका मेला सोमवार, 04 मार्च को संपन्न हो गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने कहा कि देश भर की बहनों ने सरस मेले के माध्यम से अपनी जिस हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की सोच सभी दीदियों को नए आयाम उपलब्ध कराना है। सरस में आकर मुझे सभी दीदियां अपनी लगती हैं। जिस प्रकार हम घर में एक-दूसरे का सहारा होते हैं, ठीक उसी प्रकार यहां भी हम एक-दूसरे के पूरक हैं।
इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सरस मेला हमारे लिए नया अनुभव रहा है। आगे भी जिला प्रशासन इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ -चढ़ कर भागीदारी निभाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से आई दीदियों की प्रतिभा का हम भी जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार करेंगे। सरस मेले के सभी उत्पाद मजबूत एवं टिकाऊ हैं, इसलिए इन उत्पादों की जितनी सराहना की जाए कम है।
आयोजित समापन दिवस पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की डिप्युटी सेक्रेट्री निवेदिता प्रसाद ने कहा सरस मेला ग्रामीण दीदियों को आगे बढ़ाने का एक प्लेटफॉर्म और प्रयास है। यहां के उत्पाद पूरी तरह भारतीय हैं। इन आयोजनों में कुटुम्बश्री और एनआईआरडीपीआर हमारे सहायक रहे हैं।
एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया ने बताया कि पहली बार यहां करीब 3 करोड़ की सेल हुई थी, जो दूसरी बार में 5 करोड़ पर पहुंची, तीसरी बार यहां करीब 10 करोड़ की सेल हुई थी, मगर इस बार बंपर सेल 13 करोड़ से ऊपर पहुंची है। इसके लिए उन्होंने नोएडावासियों का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह तथा सुरेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यहां हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, नेचुरल फूड आइटम्स, इंडिया फूड कोर्ट, मिलेट्स तथा स्टेट कोर्डिनेटर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टैक्सटाइल उत्पाद में पं. बंगाल की प्ुिरोजा मंडल को प्रथम, पंजाब की रजिंदर कौर को द्वितीय तथा तमिलनाडु की शिवा संकरी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में आंध्र प्रदेश की मेधांत वती को प्रथम, छत्तीसगढ़ की उर्मिला मरकम को द्वितीय तथा असम की जयश्री नाथ को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेचुरल फूड आइटम्स में केरल की नेजा फोमस को प्रथम, उड़ीसा की झरना साहू को द्वितीय तथा जम्मू-कश्मीर की महज बीना को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इंडिया फूड कोर्ट में सिक्किम की समन्ना चेत्री को प्रथम, गोवा की प्रतीक्षा को द्वितीय तथा जम्मू-कश्मीर की रोहिना अगर को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एनआईआरडीपीआर की टीम को स्पेशल कैटेगरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सरस आजीविका मेले का आयोजन हर वर्ष केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा किया जाता है। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में यह चौथा सफलतम आयोजन रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary