• Latest
  • Trending
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस बनाने के लिए प्राधिकरण से पार्टनरशिप पर मुहर

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस बनाने के लिए प्राधिकरण से पार्टनरशिप पर मुहर

December 9, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस बनाने के लिए प्राधिकरण से पार्टनरशिप पर मुहर

ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के नए कैंपस से इंडो-ऑस्ट्रेलियन शैक्षणिक संबंध और गहरे होंगे

by Udit Goel
December 9, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस बनाने के लिए प्राधिकरण से पार्टनरशिप पर मुहर

नई दिल्ली  । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पहला विदेशी यूनिवर्सिटी का कैंपस ग्रेटर नोएडा में बनाने के लिए वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ अपनी पार्टनरशिप को औपचारिक रूप दे दिया। यह समझौता ग्रेटर नोएडा को ग्लोबल एजुकेशन और इनोवेशन हब के तौर पर स्थापित करने की कोशिशों में एक अहम कदम है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को इंटरनेशनल संस्थानों के लिए एक लीडिंग डेस्टिनेशन बनाने के विजन को और मजबूती प्रदान करेगा। नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ऑस्ट्रेलिया सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और भारत की हायर-एजुकेशन कम्युनिटी के सीनियर लीडर्स की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर हुए। सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस कैंपस के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के हायर एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एमपी अग्रवाल, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर जॉर्ज विलियम्स, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की प्रोवोस्ट प्रोफेसर डेबोरा स्वीनी, डेलॉइट के डायरेक्टर अरविंद गुप्ता और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह पार्टनरशिप ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स के अंदर विवि के नए कैंपस को शीघ्र बनाने में मदद करेगी। यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे फील्ड में ग्लोबल टीचिंग, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े अध्ययन को मजबूती प्रदान करेगा। इस कैंपस के पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर में प्रोग्राम में शिक्षा प्रदान करने की योजना है। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इस तरह की पार्टनरशिप उस भरोसे को दिखाती है जो दुनिया अब हमारे राज्य के डेवलपमेंट एजेंडा में रखती है। एक लीडिंग ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी का आना सिर्फ सिंबोलिक नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए मौकों का एक नया क्षितिज खोलता है, जो असाधारण मुकाम हासिल कर रही हैं। यह कैंपस उन्हें उन सपनों को पूरा करने में मदद करेगा जो कभी राज्य में मिलना मुश्किल थे। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन-डॉलर की इकॉनोमी बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे कोलेबोरेशन स्किल्ड, फ्यूचर के हिसाब से टैलेंट को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।” अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि “यह कोलेबोरेशन हमारे युवाओं की उम्मीदों और राज्य में उनके लिए मौजूद मौकों के बीच के गैप को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश में देश की सबसे युवा आबादी रहती है, और ग्रेटर नोएडा पहले ही टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के लिए एक बढ़ते हुए हब के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। मुझे पूरा भरोसा है कि वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की मौजूदगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंसेज और उभरते हुए फील्ड्स में ग्लोबल एक्सपर्टीज लाकर इस इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न सिडनी विवि ने 40 हजार वर्ग फुट जगह लीज पर लिया है, जिससे ग्रेटर नोएडा को शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में पसंदीदा जगह की पुष्टि होती है। इस इलाके के टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के सेंटर के तौर पर डेवलप होने के साथ, एक लीडिंग इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की मौजूदगी हमारे एकेडमिक माहौल को और बेहतर बनाएगी। तथा रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन में गहरे कोलेबोरेशन के मौके पैदा करेगी। यह पार्टनरशिप युवाओं को उद्योगों के हिसाब से तैयार करने में मदद करेगी।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary