• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

June 28, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

by Amir Khan
June 28, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा । GNIOT Group of Institutions, Greater Noida एवं Dhruv Classes के संयुक्त तत्वावधान में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं, IIT-JEE, NDA तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करना था।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र (Certificate of Excellence) प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) श्री चंद्रशेखर जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार है।

पूर्व प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा श्री रजनीश राय ने विद्यार्थियों से माता-पिता के प्रति समर्पण, सम्मान और कृतज्ञता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि वही है, जो अपने संस्कारों और परिवार के सम्मान के साथ प्राप्त की जाए।

शिक्षाविद एवं बाल अधिकारों के संरक्षक श्री अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अधिक अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों को अंकों की होड़ से ऊपर उठाकर उनकी सृजनात्मकता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।

योग गुरु श्री संतोष ने विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मस्तिष्क को भी एकाग्र, संतुलित और सशक्त बनाता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

पर्दाफाश न्यूज़ के संपादक श्री विकास त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमित पुस्तक अध्ययन से ज्ञान, व्यक्तित्व और विचारों का विस्तार होता है तथा जीवन की दिशा स्पष्ट होती है।

प्रो. प्रवीण पचौरी ने विद्यार्थियों को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की सोच विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से नए स्टार्टअप प्रारंभ कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती कुशल सिंह ने विद्यार्थियों को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता श्री मनोज त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र और मानसिक दृढ़ता से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित करने की प्रेरणा दी।
पूर्व श्रमायुक्त एवं लेबर जज श्री बृजेश राय ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेदों एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा पद्धति को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त तथा व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थी केवल सफल पेशेवर ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार एवं नैतिक नागरिक भी बन सकें।

Dhruv Classes के संस्थापक श्री पवन राय ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने “शिक्षा से सेवा” की भावना को समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व श्रमायुक्त एवं लेबर जज श्री बृजेश राय, समाजसेविका श्रीमती सूर्यकला लक्ष्मी, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, Helmet Man of India श्री राघवेंद्र, जीएनआईओटी समूह के आउटरीच हेड पंकज कुमार सहित अनेक शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकगण ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने और “शिक्षा से सेवा” के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary