• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण

February 22, 2026
होली से पहले एक्शन में नोएडा का खाद्य विभाग: नोएडा-दादरी में छापेमारी, पनीर, खोया और तेल के नमूने सीज

होली से पहले एक्शन में नोएडा का खाद्य विभाग: नोएडा-दादरी में छापेमारी, पनीर, खोया और तेल के नमूने सीज

February 21, 2026
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

February 19, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजीडेंशिया में 24 घंटे हाहाकार, पानी की बूंद-बूंद को तरसे 7000 निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजीडेंशिया में 24 घंटे हाहाकार, पानी की बूंद-बूंद को तरसे 7000 निवासी

February 19, 2026
इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

February 18, 2026
नशे के सौदागरों पर नोएडा पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 लाख के अवैध गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर नोएडा पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 लाख के अवैध गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

February 18, 2026
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस- रजत जयंती समारोह के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और शैक्षणिक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिला

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस- रजत जयंती समारोह के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और शैक्षणिक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिला

February 17, 2026
विधानसभा चुनाव मिशन 2027: गौतमबुद्धनगर से चुनावी बिगुल फूंकेंगे अखिलेश यादव

विधानसभा चुनाव मिशन 2027: गौतमबुद्धनगर से चुनावी बिगुल फूंकेंगे अखिलेश यादव

February 16, 2026
किसानों ने यमुना प्राधिकरण के बाहर की महापंचायत, अपनी मांगो को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

किसानों ने यमुना प्राधिकरण के बाहर की महापंचायत, अपनी मांगो को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

February 16, 2026
शिवरात्रि पर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

शिवरात्रि पर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

February 15, 2026
सराहनीय कार्य : ग्रेटर नोएडा में ओपा फाउंडेशन ने 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया

सराहनीय कार्य : ग्रेटर नोएडा में ओपा फाउंडेशन ने 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया

February 15, 2026
‘लिटिल इंजन्स प्री स्कूल एंड डे केयर’ का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

‘लिटिल इंजन्स प्री स्कूल एंड डे केयर’ का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

February 14, 2026
तू या मैं का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन — शनाया कपूर, आदर्श गौरव, बिजय नांबियार और आनंद एल राय ने बिखेरा जादू!

तू या मैं का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन — शनाया कपूर, आदर्श गौरव, बिजय नांबियार और आनंद एल राय ने बिखेरा जादू!

February 14, 2026
Sunday, February 22, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण

पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ

by Amir Khan
February 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के ‘विकसित भारत’ विजन की वैश्विक नेता भी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ गरीब-वंचित, अन्नदाता किसान, महिला व युवा समेत समाज के हर तबके को मिलना सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए कहा कि पूरे देश के विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी तो कोई मंत्री अपने विभागीय कार्यों की भी नहीं करता। सीएम योगी रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

*तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत*
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा होली से ठीक पहले नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो का भी उपहार दिया जा रहा है। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का नया माध्यम है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है। पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी। इसे तय करने में चार से पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ती थी। दिल्ली दूर है, यह मानते हुए लोग थक-हार कर बैठ जाते थे और सोचते थे कि जाम में फंसना पड़ेगा। आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे से दिल्ली व मेरठ जुड़े हैं। मेरठ से दिल्ली पहुंचने में मात्र 45-50 मिनट लगते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का नया उपहार दिया है, जो इस दूरी को और घटा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत के माध्यम से अत्य़ाधुनिक-सुरक्षित तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं आज भारत की पहचान बन रही हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को ही गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर के नए प्लांट का शिलान्यास किया है, यानी हमारा भारत आने वाले समय की चुनौतियों को देखते पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।

*वैश्विक नेता कर रहे हैं पीएम के विजन की प्रशंसा*
सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस समिट में वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री जी के विजन और उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल भारत की सफलता पर विस्तार से अपनी बात रखी। मैक्रों ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया, जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं बना सकता – 140 करोड़ लोगों की डिजिटल पहचान और वन हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसने 50 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की। मैक्रों का कथन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता साबित करता है, जिनके विकसित भारत विजन में वंचितों को वरीयता के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत हर तबके को प्राप्त हो रहा है। आज पूरी दुनिया का ध्यान डिजिटल इंडिया की ओर आकर्षित हुआ है।

*पीएम की कार्यशैली प्रेरणा का स्रोत*
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति दृष्टिकोण विकसित भारत की उस आधारशिला का विजन है, जिसकी दुनिया में चर्चा है। देश में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, मेट्रो का विस्तार, वंदे भारत, वाटरवे, एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा बहुत तेजी से फैली है। आज हर कोई इसकी ताकत को महसूस कर रहा है। इसके जरिए जीवन को आसान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि 2014 के पहले देश कैसे चलता था। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मॉनीटरिंग करते हुए 50वीं बैठक की। इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनीटरिंग नहीं होती थी। आज विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करता। अब देश में प्रगति नाम की आधुनिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा आइडिया दिया जाता है। यह प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली है कि दशकों से लंबित 85 लाख करोड़ की परियोजनाएं मात्र 10 वर्ष में धरातल पर उतरी हैं।

*मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद खेल विवि और जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण*
सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बने यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ही इसका शिलान्यास किया था। यह विश्वविद्यालय अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा, कक्षाएं गत वर्ष प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री जी का खेल संस्कृति पर विशेष जोर है। मेरठ का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) खेल आइटम ही है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने ही उसका शिलान्यास किया था। आज प्रदेशवासियों की इच्छा है कि खेल विवि व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हो। इसी तरह केंद्रीय कैबिनेट ने हाल में नोएडा मेट्रो के नए रूट को स्वीकृति दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि मेट्रो के नए रूट का शिलान्यास और तीन वर्ष में इसके तैयार होने के उपरांत इसका लोकार्पण भी आपके द्वारा हो।

*मेरठ की क्रांतिकारी धरा को किया प्रणाम*
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की धरती भारत की पौराणिक-ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही है। क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल व मातादीन वाल्मीकि ने इसी धरा से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान और भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का शंखनाद किया था।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, दिनेश खटिक, सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान व महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे।

*बॉक्स*
*प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित कीं 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की धरा से 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत खंड (5 किमी.), मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत खंड (21 किमी.) के उद्घाटन के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत का संपूर्ण कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही मेरठवासियों को मेट्रो (मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी) की सौगात दी। इसके पहले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

*इनसेट*
*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किया मेट्रो का सफऱ*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांति की धरा मेरठ पर रविवार को सबसे पहले शताब्दी नगर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक मेट्रो में सफर भी किया। प्रधानमंत्री ने मेट्रो में दिव्यांग बच्चों, स्कूली बच्चों, मेडिकल छात्रों व अन्य लोगों से संवाद भी किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण
  • होली से पहले एक्शन में नोएडा का खाद्य विभाग: नोएडा-दादरी में छापेमारी, पनीर, खोया और तेल के नमूने सीज
  • जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary